समरहिल में महिला की हत्या करके पति फरार, तलाश शुरू
राजधानी में एक 32 वर्षीय विवाहिता के हत्या का मामला सामने आया है। महिला पुश्तिा उराव (32) पति निर्मल उराव, बारह गुड़िया, राजादंगा जिला जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। पुलिस को महिला के पति पर हत्या की आशंका है। इस वारदात के बाद से पति फरार चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार को इसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।








