सभ्य रीफ़ोरेस्टर्स संस्था ने करोल पर्वत पर रोपे 500 पौधे
सभ्य रीफ़ोरेस्टर्स संस्था ने सोलन के करोल पर्वत पर 5वां वार्षिक वृक्षारोपण कार्यक्रम किया। वैश्विक महामारी के कारण, इस वर्ष के कार्यक्रम को सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार क्रियान्वित किया गया। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष इस कार्य को साधारण रूप से किया गया। मुख्यतः पुराने पौधों की देख-रेख के अतिरिक्त तकरीबन 500 नए पौधों को करोल पर्वत पर रोपा गया। नए रोपे गए पौधों में मूलतः देवदार के पेड़ हैं। वृक्ष लगाने के एक गम्भीर सन्देश के साथ-साथ यह संस्था पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए भी वचनबद्ध है। संस्था के सभी सदस्यों ने जनमानस से पेड़ न काटने के साथ अधिक पेड़ लगाने और प्लास्टिक का बहिष्कार करने की प्रार्थना की है
संस्था के प्रधान अजय शर्मा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य प्रकृति प्रेम करने वाले ज्यादा से ज्यादा लोगों को साथ जोड़ना है। इनके साथ अनिल चड्डा, रिपुदमन सिंह, नीरज गाजटा, सुनील, पंकज अरोड़ा, अमृत शर्मा,सोनू ठाकुर ,गौरव राणा, प्रियल ,कनिका, अदित, सहित बसाल पंचायत के उपप्रधान किरण किशोर किनु तथा महेंद्र ठाकुर माइकल के साथ 50 सदस्य उपस्थित रहे।