सदन में सुरेश भारद्वाज ने जगत नेगी को कहा देशद्रोही, सत्ता पक्ष और विपक्ष में हुई खूब गहमागहमी

आज विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच खूब गहमागहमी हुई है। और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस विधायक जगत नेगी पर को देशद्रोही कह दिया। दरअसल किन्नौर से कांग्रेस विधायक जगत नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार के मुंगेरी लाल के हसीन सपने स्वर्णिम पत्र में जो वायदे थे आज तक पूरे नहीं हुए। रूसा को खत्म करने का वायदा से लेकर मज़दूरों, किसानों से किया वादा पूरा नहीं हुआ है। महिला उत्पीड़न के मामले बढ़े, कानून व्यवस्था की हालत ख़राब है।

नेगी ने कहा प्रगति प्रदेश का नाम बदनाम करने में हुई। प्रदेश में नकली दवाओं से बच्चों की मौत हो गई। इतनी हेल्पलाइन बना दी कि ये हेल्पलेस लाइन सिद्ध हो रही है। फ़र्जी डिग्रियां बेची जा रही हैं। जैसे ही जगत सिंह नेगी ने जेएंडके में 370 को हटाने का मामला छेड़ा सत्ता पक्ष ने एतराज़ जताया और कहा कि कांग्रेस बताए कि कांग्रेस भारत के साथ है कि पाकिस्तान के साथ। सुरेश भारद्वाज ने इस पर आपत्ति जाहिर की और जगत नेगी पर को देशद्रोही कह गए। इसी बीच विपक्ष स्पीकर की वेल में आ गए और शिक्षा मंत्री के ख़िलाफ़ नारेबाजी करने लगे। उधर, सत्ता पक्ष की तरफ से भी नारेबाज़ी शुरू हो गई। माहौल इतना गरमा गया कि हाथापाई तक कि नोबत आ गई। बाद में विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता के दखल के बाद मामला शांत हुआ। वहीं विपक्ष की माफ़ी की मांग को मानते हुए संसदीय मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कार्यवाही से हटाने पर सहमति जताई है।

