सतपाल सत्ती ने संभाला राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष का पदभार
शिमला: सतपाल सत्ती ने बुधवार को राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने कार्यालय में पदभार ग्रहण करने से पूर्व पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने कार्यालय के स्टाफ के साथ मीटिंग की। इस दौरान उनका कार्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत भी हुआ। इस अवसर पर ऊना से उनके कई समर्थक भी पहुंचे हुए थे। राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती राज्य में भाजपा के अध्यक्ष रहे। वे दो ऊना सदर से तीन बार विधायक भी रहे। भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव के तौर पर भी उन्होंने काम किया है। धूमल सरकार में वे मुख्य संसदीय सचिव भी रहे हैं। उनको कार्यभार मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है।



