श्रीकांत शर्मा भाजपा प्रदेश प्रभारी और संजय टंडन होंगे सह प्रभारी

Spread the love

शिमला, श्रीकांत शर्मा को भाजपा का हिमाचल प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, संजय टंडन सह प्रभारी बनाए गए हैं। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। मूल रूप से बिहार निवासी श्रीकांत शर्मा इस लोकसभा चुनाव में प्रदेश चुनाव प्रभारी थे। इससे पहले वर्ष 2022 के चुनाव में चुनाव प्रबंधन समिति के प्रभारी रहे। इसके बाद नगर निगम शिमला के चुनाव के भी प्रभारी रह चुके हैं। वर्ष 2014 में वह लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश प्रभारी थे। उस वक्त यहां पर कांग्रेस की सरकार थी। उसके बाद वह बिहार में स्वास्थ्य मंत्री बन गए थे, तो यहां पर मंगल पांडे को प्रभारी बनाया गया था। वहीं, संजय टंडन पार्टी के प्रदेश प्रभारी पहले से ही हैं। उन्होंने दोबारा इस पद पर तैनाती दी गई है। इस अक्षर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्होंने बधाई भी दी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक