Third Eye Today News

शीघ्र आरम्भ होगा सोलन-दयोठी-सुबाथू मार्ग का कार्य – डॉ. शांडिल

Spread the love

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के कायलर में सोलन-दयोठी-सुबाथू मार्ग की स्थिति का जायज़ा लिया और लोगों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा।
डॉ. शांडिल ने कहा कि मौसम एवं अन्य कारणों से इस मार्ग की स्थित खराब है। इसके मुरम्मत कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा नाबार्ड के तहत 23.89 करोड़ रुपए की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाकर स्वीकृति के लिए भेजी गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही स्वीकृति मिलने के उपरांत सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य आरम्भ हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में सोलन से कायलर तक लगभग 02 किलोमीटर तक 1.57 करोड़ रुपए से इस मार्ग पर सुरक्षा दीवार, टायरिंग व मैटलिंग का कार्य किया गया था, जो अधिक वर्षा के कारण क्षतिग्र्रस्त हो गया।
डॉ. शांडिल ने कहा कि सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र का बेहतर विकास करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सुनिश्चित बना रही है कि सड़क के साथ-साथ पानी निकासी का उचित प्रबंधन किया जाए ताकि वर्षा के समय सड़कें क्षतिग्रस्त न हों।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सोलन ज़िला में गत तीन वर्षों में सड़कों, पुलों और भवनों के निर्माण पर लगभग 223 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में 12 नए पुल निर्मित किए गए और 11 पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस पर लगभग 38.14 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि गत वर्षों में ज़िला में 69.71 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि ज़िला में वर्तमान में सड़कों की कुल लम्बाई 3349 किलोमीटर है।
इस अवसर पर जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कांग्रेस पार्टी के कर्नल संजय शांडिल, संजीव ठाकुर, सक्षम व शोभित बैहल, नगर निगम सोलन के मनोनीत पार्षद विजय ठाकुर, ग्राम पंचायत डांगरी की पूर्व प्रधान निशा ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता रवि कपूर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण उपस्थित थे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक