शिव प्रताप शुक्ला होंगे हिमाचल के नए राज्यपाल

Spread the love

शिमला,12 फरवरी: हिमाचल प्रदेश में नए गवर्नर की तैनाती कर दी गई है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल का राज्यपाल नियुक्त किया है। वह राजेंद्र आर्लेकर का स्थान लेंगे। राष्ट्रपति दफ्तर की तरफ से आज रविवार को शिव प्रताप शुक्ला समेत 13 अन्य राज्यों में गवर्नर की तैनाती के आदेश जारी किए गए है।

शिव प्रताप शुक्ला मौजूद समय में राज्यसभा में सांसद हैं। मूल रूप से वह उत्तर प्रदेश (UP) के रहने वाले हैं। उन्होंने ABVP से जुड़ने के बाद छात्र राजनीति शुरू की। साल 1989 में उत्तर प्रदेश में वह विधानसभा चुनाव लड़े। वह चार बार 1989, 1991, 1993 और 1996 में विधानसभा सदस्य चुने गए ।

इस दौरान वह उत्तर प्रदेश में मंत्री भी रहे। शिव प्रताप शुक्ला 1989 में आम चुनावों में प्रचार किया और कांग्रेस के सुनील शास्त्री को हराकर उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए। वही, हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड, गुलाब चंद कटारिया को असम, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया।

वहीं, राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक