शिलाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दलीप चौहान पार्टी से निष्कासित, प्रदेश कार्यकारिणी को भेजा प्रस्ताव
शिलाई के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वह पूर्व जिप अध्यक्ष दलीप सिंह चौहान को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया गया है। शिलाई विस् प्रभारी व कांग्रेस महासचिव चंद्रमोहन ठाकुर की अध्यक्षता में शिलाई कांग्रेस ने एक जनरल हाउस की बैठक की थी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी व स्थानीय विधायक हर्षवर्धन चौहान उपस्थित रहे। हाउस में फैसला लिया गया कि पार्टी के खिलाफ गतिविधियों के चलते दलीप सिंह चौहान को पार्टी से निष्कासित किया जाता है।
यह जानकारी देते हुए कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने बताया कि पार्टी के खिलाफ पिछले कई समय से दलीप सिंह चौहान कार्य कर रहे थे। जिसके चलते शिलाई में आज एक जनरल हाउस बुलाया गया था। जहां सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है। और दलीप सिंह चौहान को पार्टी से निष्कासित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह फैसला प्रदेश कार्यकारिणी को भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि बैठक में शिलाई कांग्रेस के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता महिला कांग्रेस , सेवादल कांग्रेस , NSUI शिलाई OBC सेल शिलाई ,SC सेल शिलाई मौजूद रहे ।