शिमला: सेना कैम्प में चली गोली, एक जावन घायल
प्रदेश के राजधानी शिमला के तहत आने वाले ज्यूरी में एक सेना के जवान को गोली लगने का मामला समाने आया है। घटना आज सुबह की है। घटना के समय जवान कैम्प में गार्ड ड्यूटी पर तैनात था । गन से दो राउंड गोली खुद मारी या गलती से लगी ये साफ नही हो पाया है। प्रथम द्रष्टया जवान द्वारा खुद को गोली से उड़ाने का मामला लग रहा है। जवान क्वारेटिन पूरा कर मैन गेट पर ड्यूटी कर रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही 43वीं बटालियन के अन्य जवानों ने गंभीर अवस्था मे जवान को महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर रामपुर बुशहर लाया जहां प्राथमिक इलाज देने के बाद उसे शिमला रेफर कर दिया गया है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु ने बताया कि गन से अपने आप गोली ऐसे नही चल सकती।


