शिमला सहित अन्य भागों में झमाझम बारिश, एक सप्ताह तक बरसेंगे बादल
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित राज्य के अन्य भागों में गुरुवार शाम से रुक-रुककर बारिश का दाैर जारी है। शिमला में शुक्रवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और माैसम में फिर से ठंडक लाैट आई है। लोग फिर से गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-5 व ऊंची पहाड़ियों के अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।