Third Eye Today News

शिमला में 16 वर्षीय स्कूली छात्रा पर चा..कू से ह.म.ला, अज्ञात युवकों पर FIR

Spread the love

जिला शिमला के ननखड़ी क्षेत्र में एक 16 वर्षीय स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार यह घटना 6 मार्च को दोपहर करीब एक बजे की है। पीड़ित छात्रा ने पुलिस थाना ननखड़ी में दर्ज शिकायत में बताया कि वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुनी के पास निट्टू मोड़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो अज्ञात युवक आए और उन्होंने उसका रास्ता रोक लिया। शिकायत के अनुसार दोनों युवकों ने पहले छात्रा के साथ मारपीट की और इसके बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्रा के बाएं हाथ में चोट आई है। घटना के बाद छात्रा किसी तरह वहां से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 115(2) और 3(5) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी लोगों में चिंता देखी जा रही है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक