शिमला में सीएम सुक्खू ने हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से की मुलाकात
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई।बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि विधानसभा सत्र की व्यस्तताओं के कारण वे पहले रजनी पाटिल से नहीं मिल सके थे, इसलिए आज मुलाक़ात हुई है। उन्होंने संगठन विस्तार से जुड़ी किसी भी चर्चा से इनकार करते हुए कहा कि पार्टी जिसे भी अध्यक्ष बनाएगी, उन्हें स्वीकार होगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि हिमाचल कांग्रेस में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है।