शिमला में बोले शाह- क़ाम का हिसाब लेकर हर साल जनता के बीच जाने की हिम्मत केवल भाजपा में है

भाजपा सरकार के कार्यकाल के दो साल पूरा होने पर आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर बड़ा जश्न समारोह आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुँच चुके है। रैली में जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल हुये है। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- ये वीरों की भूमि है जहाँ 4 परमवीर चक्र मिले। वीर भूमि की माताओं को नमन किया। किसी दल की हिम्मत नहीं क़ाम का हिसाब लेकर जनता के बीच जाए, ये केवल भाजपा ही कर सकती है।

सीएए को लेकर शाह ने कहा हर अल्पसंख्यक सुरक्षित रहना चाहिये लेकिन पाकिस्तान बंग्लादेश मे नहीं हुआ। वादा किया था लेकिन लाभ न मिला। कोई सुध नहीं लेता लेकिन मोदी सरकार ने शरणार्थियों को बिल लाकर लाभ दिया। बिल बन चुका है, कांग्रेस एन्ड कम्पनी सोच ले इससे किसी की नागरिकता लेने का नहीं देने का प्रावधान है। राहुल बाबा को चैलेंज, दुष्प्रचार कर लोगों को गुमराह न करें अन्यथा तथ्य दें।

इस दौरान पूर्व यूपीए सरकार पर हमला करते हुये उन्होनें कहा- पाकिस्तान से आलिया मलिया घुस आते थे और जवानों के सिर काट ले जाते थे। ये मोनी बाबा की सरकार नहीं, मोदी सरकार है और सर्जिकल स्ट्राइक कर घर मे घुस कर मार डाला। उन्होनें कहा- भ्र्ष्टाचार के मामले में मोदी सरकार ने जो क़ाम किया विरोधी भी आरोप नहीं लगा पा रहे हैं। धारा 370 उखाड़ फेंकी और कश्मीर भाजपा माता का मुकुट बन भरत का अखण्ड हिस्सा बना। सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर का फैसला दिया लेकिन कांग्रेस के पेट मे दर्द होता था और कहते थे अभी नहीं अभी नहीं।

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने जहां हिमाचल की भाजपा सरकार की जमकर तारीफ की. वहीं, वह, केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करना भी नहीं भूले। उन्होनें कहा- गैस वितरण में हिमाचल पहले स्थान पर है। जहाँ लकड़ियां नहीं जलाते। उज्ज्वला योजना लेकर मोदी आए थे जिसे जयराम ठाकुर ने घर घर सिलेंडर चूल्हा पहुंचकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। आयुष्मान भारत योजना नड्डा ने बनाई और आज 50 करोड़ लोग फायदा उठा रहे हैं जिसमे हिमाचल ने हिमकेयर भी दी और बीमार को उपचार का खर्च दिया।

हिमाचल को केंद्र ने एम्स, एनडीआरएफ बटालियन, एनएच 69 दिए जिसके लिए जनता मोदी सरकार को याद करेंगे। इसमें से 58 की डीपीआर बना दी है जबकि वीरभद्र सरकार ने ढाई साल में एक भी डीपीर नहीं दी थी। उड़ान पैकेज, पन्द्रह हजार करोड़ की रेल लाईन, हवाई विस्तार और एयरपोर्ट भी दिया।

