Third Eye Today News

शिमला में दो समुदायों के बीच बड़ा विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात

Spread the love

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दो समुदायों के लोगों पर महिला की दुकान पर कब्जा करने के आरोप के चलते बड़ा विवाद हो गया है। यहां पर दो पक्षों में बात हाथापाई तक पहुंच गई। देवभूमि संघर्ष समिति के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दुकान का ताला तोड़ा, सामान बाहर फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल भारी संख्या में तैनात हो चुका है।देवभूमि संघर्ष समिति की सदस्य ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कल सब्जी मंडी शिमला में एक दुकान पर जबरन कब्जा किया और रात को ताला लगा दिया और दुकान मालिक को मारने के लिए पांच लोग आए कट्टर साथ लेकर आए और बुजुर्ग महिला का गला पकड़ लिया और सारे सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिए। देवभूमि संघर्ष समिति की महिला सदस्य ने बताया कि 1947 से इस दुकान का कब्जा था और पजेशन महिला के पास थी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दुकान पर जबरन कब्जा किया है।रोते रोते दुकान मालिक महिला ने बताया कि वह अपनी भाभी की डेथ पर गए थे। वहां से लौटे तो पता चला कि दुकान पर किसी ने दूसरा ताला लगा दिया है और हमें मारने की कोशिश की। उधऱ, मुस्लिम पक्ष का कहना है कि उन्होंने एक करोड़ देकर दुकान खरीदी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक