शिमला: बंदूक से खेल रहे थे भाई- बहन, गोली चली और फिर हुआ वो जो सोचा न था

घर के आंगन में बंदूक के साथ खेल रहे भाई बहन ने सोचा नहीं था कि ऐसा हादसा हो जागा। जिला शिमला के रामपुर उपमंडल के तकलेच क्षेत्र के शरणाल गांव की यह घटना है। बच्ची चचेरे भाई के साथ घर के आंगन में बंदूक के साथ खेल रही थी। इसी बीच बच्चे से बंदूक से गोली चल गई और गोली बच्ची को लग गई, जिससे वह घायल हो गई। परिजन उसे निकटवर्ती अस्पताल ले गए हैं, जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया. बच्ची के हाथ में गोली लगी है और फ्रैक्चर है। पुलिस के अनुसार, बंदूक बच्ची के दादा के नाम पर पंजीकृत है और बंदूक मालिक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया गया है। बंदूक से खेलना 4 वर्षीय बच्ची की जान के लिए आफत बन गया। गोली लगने से बच्ची घायल हो गई, जिसका शिमला के आईजीएमसी में इलाज चल रहा है।

