मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली (Delhi स्थित एम्स (AIIMS) में उपचार करवाएंगे। पेट में संक्रमण के चलते मुख्यमंत्री शिमला के आईजीएमसी(IGMC) में भर्ती थे। डॉक्टरों की सलाह पर मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हुए।आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन उनका उपचार एम्स में बेहतर हो सकता है। ऐसे में वह एम्स के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री सुक्खू का आईजीएमसी में उपचार चल रहा था। बुधवार देर रात अपने सरकारी आवास ओक ओवरमें मुख्यमंत्री के पेट में दर्द उठा। इसके बाद उन्हें आईजीएमसी लाया गया। यहां उनके अल्ट्रासाउंड समेत अन्य टैस्ट हुए।