सीएम के प्रधान सलाहकार आईटी गोकुल बुटेल इस साल भी नहीं लेंगे मानदेय, प्रकाश राणा का भी इन्कार
हिमाचल प्रदेश में आर्थिक तंगहाली के बीच मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी) गोकुल बुटेल इस साल भी सिर्फ एक रुपये का टोकन मानदेय लेंगे। साथ ही अन्य भत्ते भी नहीं लेंगे। उनकी ओर से इस संबंध में सरकार को पत्र लिखा गया है। पत्र में उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भी एक रुपये का टोकन मानदेय लेना जारी रखने की इच्छा जताई है। यह भी बताया गया है कि पिछले वर्षों के अनुसार वे कोई टीए/डीए या अन्य स्वीकार्य भत्ते नहीं लेना चाहते हैं। वहीं जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने भी मानदेय लेने से इन्कार किया है।बता दें, पिछले साल भी मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी) गोकुल बुटेल ने प्रतिमाह मिलने वाला 2.50 लाख रुपये का वेतन और भत्ते नहीं लेने का फैसला लिया था। प्रदेश में आर्थिक संकट का हवाला देकर गोकुल ने यह निर्णय लिया। गोकुल बुटेल के अनुसार दिसंबर 2023 से अभी तक उन्होंने बैंक खाते से वेतन नहीं निकाला है।
![]()
