Third Eye Today News

शिमला पहुंची प्रियंका गांधी, कल सुबह सीएम के साथ जाएंगी धर्मशाला

Spread the love

अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंच गई हैं। प्रियंका गांधी सोमवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ शिमला से धर्मशाला जाएंगी। प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूरा होने का जश्न धर्मशाला में मनाया जाएगा।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी शुक्ला समेत कई बड़े नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है।  मंच पर मुख्यमंत्री के अलावा 125 कुर्सियां लगाई जा रही हैं। जहां पर कैबिनेट मंत्री समेत अन्य के बैठने की व्यवस्था रहेगी। पुलिस मैदान धर्मशाला में 25 हजार से अधिक लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है।

भीड़ जुटाने के लिए करीब एक हजार बसें लगाई जाएंगी। सरकार के सभी मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव और कांग्रेस विधायक भी समारोह का हिस्सा बनेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन से होकर जाने वाले सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का स्थानीय ब्लाॅक इकाई स्वागत भी करेगी।

प्रदेश सरकार के अधिकांश बड़े अधिकारी समारोह के आयोजन के लिए धर्मशाला पहुंच गए हैं। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का एक साल पूर्ण होने पर धर्मशाला के पुलिस मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक