Third Eye Today News

शिमला के रिज पर 15 जुलाई को होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Spread the love

राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व की सलाह पर शिमला के रिज मैदान पर राजा स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 23 जून की जगह अगले महीने की 15 जुलाई को किया जाएगा। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिकार्जन खरगे, महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा,प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल सहित कई अन्य केंद्रीय नेताओं ने इस समारोह में शामिल होने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलकर  प्रतिमा के अनावरण की तिथि 15 जुलाई को करने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने मान लिया है।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश के ही नही देश के प्रख्यात नेता थे। उनकी प्रतिमा अनावरण में पक्ष ही नही विपक्ष के नेता व कई अन्य वरिष्ठ लोग भी शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा बन कर तैयार होकर शिमला पहुंच चुकी है और अब इसका अनावरण 15 जुलाई को केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य,सभी विधायक इस ऐतिहासिक अवसर के गवाह बनेंगे।

पीटरहॉफ में पत्रकार वार्ता की सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि वह हाल ही में वह  नई दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व को प्रतिमा के अनावरण के लिये नेताओं को आमंत्रित करने गए थे। कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं ने इस समारोह में शामिल होने की इच्छा जताई है। पर चूंकि  चूंकि 23 जून को सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी की पूर्व निर्धारित कार्यो के चलते व उनके दिल्ली से बाहर होने की बजह से उनके आग्रह पर अब इस समारोह को 23 जून की जगह 15 जुलाई को करने का निर्णय लिया है जिससे शीर्ष नेतृत्व इस समारोह में शामिल हो सकें।

 

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि उन्होंने इस समारोह में प्रतिपक्ष के नेताओं को भी  निजी तौर पर आमंत्रित किया है और उन्होंने इसमें शामिल होने की इच्छा भी जताई है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश के ही नही देश के सर्वमान्य नेता थे, यही वजह है कि अधिकतर नेता इस समारोह में आने की इच्छा रख रहें है। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए इस समारोह में सभी लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। इससे पूर्व विक्रमादित्य सिंह ने पीटरहॉफ में राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए 15 जुलाई को होने वाले प्रतिमा अनावरण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिये सभी पदाधिकारियों के साथ व्यवस्था पर विचार विमर्श करते हुए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 24 जून को उनके पैतृक निवास रामपुर बुशैहर में राजा साहब का चतुरवार्षिक श्राद्ध है, इसके लिए उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों से शामिल होने का आग्रह भी किया है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक