शर्मनांक: बुजुर्ग महिला को डायन बता धर्म के ठेकेदारों ने की क्रूरता, मुंह कालिख से पोथ पहनाई जूतों की माला

हिमाचल में अंधविश्वास की एक घटना सामने आई है जिसने मानवता को झकजोर दिया है। अंधविश्वास की इस क्रूरता का शिकार एक बुजुर्ग(70) महिला हुई है।
मामला मंडी जिला के सरकाघाट के समाहल गाँव का है। जहां गांव के लोगों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को डायन बता कर उसके साथ अभद्रता की सारी हड़े पार कर ली। इस शर्मसार करने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। गांव के लोगों ने महिला को डायन बताकर उसका मुंह कालिख से पोथा और गले में जूते की माला पहना कर पूरे गांव में दौड़ाया। बताया जा रहा है कि महिला के पति सेना में थे और 25 वर्ष की उम्र में महिला विधवा हो गई थी। सिर्फ दो बेटियों का सहारा है, जिनकी शादियां हो चुकी हैं और महिला अकेले रहती है। कहा जा रहा है कि छोटा समाहल गांव में देवता माहूंनाग का मंदिर भी है। इलाके में देवता के प्रति काफी आस्था है। देवता के पुजारी की तीन वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई है। उसके बाद देवता का अभी तक कोई पुजारी तय नहीं हुआ है। लेकिन कुछ तथाकथित लोग खुद को देवता का सेवक बताकर लोगों को देवता के नाम पर डराने का काम कर रहे हैं। इस गांव में मौजूद समाज और धर्म के कुछ ठेकेदारों ने 70 वर्षीय राजदेई पर लोगों पर जादूटोना करने का आरोप लगाया और उनके साथ अमानवीय और क्रूरता की हदे पार की। वहीं घटना की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एसपी मंडी को मामला दर्ज कर घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

