वैट्रर्न इंडिया की और से सोलन के ठोड़ो मैदान में पैद्रोटिक रन का आयोजन
वैट्रर्न इंडिया की और से सोलन के ठोड़ो मैदान में पैद्रोटिक रन का आयोजन किया गया। जिसमें तीन वर्गों में बच्चों की दौड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आशु ठाकुर (चेयरमैन हिंदुस्तान सेनेटरी स्टोर) व मनोज वर्मा जिला परिषद सदस्य विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकरी देते हुए महासचिव जिला सोलन परमिन्द्र सिंह धीमान ने बताया कि उपाध्याक्ष रणधीर सिंह चंब्याल व प्रवक्ता मंगलेश्वर शर्मा की अगुवाई में ये कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर जिला के प्रधान मोहिन्दर ठाकुर, उपाध्यक्ष शेर सिंह चौहान, पंकज शर्मा, अभिषेक, इन्द्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे। इस पैट्रोटिक रेस की अगुवाई विश्व के 52 देशों ने की, जो कि अपने आप में एक कीर्तिमान है, और यह उपलब्धि गिनीज बुक और लिम्का ऑफ वर्ल्ड में रिकॉर्ड हुआ।

