वीरभद्र सिंह की तबीयत फिर बिगड़ी, IGMC में भर्ती

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस केवरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। जिस कारण उन्हें तुरंत IGMC में भर्ती करवाया गया है। पिछले कल ही वीरभद्र 22 दिन बाद PGI से डिस्चार्ज होकर शिमला पहुंचे थे। लेकिन आज उनकी फिर तबीयत बिगड़ गई है। 88 वर्षीय वीरभद्र सिंह कुछ माह से लगातार अस्वस्थ चल रहे हैं।

