विवाद बदल गया खूनी झड़प में, नौ लोग घायल
जिला मंडी में किसी विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प हो गई। इस घटना में चार महिलाएं सहित नौ लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वही पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जोगेंद्रनगर उपमंडल के तहत लडभड़ोल में पेश आया जहां वीरवार सुबह रोपडू गांव में दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। थोड़ी देर में विवाद मारपीट से होते हुए खूनी झड़प तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर, लात-घूसे और डंडे बरसाए। इसमें कइयों के सिर पर चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मारपीट के मामले की जांच की जा रही है।

