लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे कार्य – जीत राम कटवाल

Spread the love

बिलासपुर  – झंडूता विधानसभा क्षेत्र विधायक जीत राम कटवाल ने आज शाहतलाई की चार पंचायतों के लोगों के साथ कार्यकर्ता विचार विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस कार्यकर्ता विचार विमर्श कार्यक्रम में नगर पंचायत तलाई, ग्राम पंचायत झबोला, ग्राम पंचायत दसलेहडा व ग्राम पंचायत नघियार के पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस कार्यकर्ता विचार विमर्श कार्यक्रम में विधायक जीत राम कटवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान विधायक जीत राम कटवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा ‘सबका साथ सबका विकास’ मूल मंत्र के साथ विकास कार्य को अमलीजामा  पहनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि झण्डूता विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर तीव्र गति से विकास कार्य किए जा रहे है ताकि क्षेत्र के लोगों को घर-द्वार पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सके।


उन्होंने कहा कि झण्डूता विधानसभा को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों को घर-द्वार पर ही सभी सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि झण्डूता विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों का एक समान विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि तलाई क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए तलाई में 3 करोड 82 लाख रुपए की लागत से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तलाई के भवन के लिए स्वीकृति करवाई गई है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत तलाई में सीवरेज तथा ट्रीटमेंट प्लांट का 5 करोड़ 60 लाख रुपये से निर्माण कार्य जारी है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई में एक करोड़ 68 लाख रुपये से विज्ञान भवन का निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि सड़के क्षेत्र विकास के लिए महत्वपूर्ण होती है। सड़कों के बिना क्षेत्र विकास सम्भव नहीं है। विधानसभा क्षेत्र झंडूता में बेहतर सड़क सुविधा प्रदान करने के लिए तीन एम.ड़ी.आर सड़कों की स्वीकृति करवाई गई है जिनमें तलाई से वाया कोडरा, लठयानी सड़क की एम.डी.आर सड़क के रूप में स्वीकृत करवाई गई है। इसकी 47 करोड़ 86 लाख रुपये की ड़ी.पी.आर बनाई गई है। वहीं घुमारवीं से बरठीं, शाहतलाई सड़क को एम.ड़ी.आर के रूप में स्वीकृति करवाई गई इसकी 142 करोड़ 10 लाख रुपये की ड़ी.पी.आर बनाई गई साथ ही 78 करोड़ रुपये से एम.ड़ी.आर सड़क पनोल वाया नंदनगराओं सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 2 करोड़ 85 लाख रूपए की लागत से बच्छरेटू से नघियार सड़क का अपग्रेडेशन किया गया। 2 करोड़ 97 लाख रुपये बुखर से दमेहडा सड़क को पक्का करने पर खर्च किए जा रहे है।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह चन्देल, कॉपरेटिव बैंक के निदेशक एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश गौतम, पूर्व प्रदेश भाजपा कार्यकरणी सदस्य  हरदयाल चन्देल, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रवक्ता प्रवेश शर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष अभिषेक चन्देल, मंडल महामंत्री दिनेश चंदेल, जिला परिषद सदस्य शैलजा शर्मा, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रचना ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष मन्हास, इन्द्र सिंह, मंडल प्रवक्ता मंगल ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्षा  बंदना कुमारी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, पंचायत समिति उपाध्यक्ष शेर सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष बृज लाल, पार्षद विजय शर्मा, राज कुमार चैधरी, मनोनीत पार्षद चमन सोनी, सुनीता कुमारी, नघयार पंचायत प्रधान बबीता सहित अशोक शर्मा, अजय शर्मा, सुनील चंदेल, ओंकार सिंह, संतराम शर्मा, सपना राणा, नीलम राणा, कंचन धीमान सहित, मदन शर्मा तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक