लोकसभा चुनावों में भाजपा को मिलेगा करारा जवाब – रोहित ठाकुर

Spread the love

लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को सोलन में शिमला संसदीय सीट से प्रभारी कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, कार्यकारी अध्यक्ष व सीपीएस संजय अवस्थी और रामकुमार चौधरी के साथ शिमला लोकसभा सीट से प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने सयुंक्त रूप से एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

इस दौरान चुनाव प्रभारी केबिनेट मंत्री रोहित ठाकर ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है वहीं इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी कई तंज भी कसे उन्होंने कहा कि मोदी के नाम पर ही वोट मांगने का प्रयास भाजपा के प्रत्याशी कर रहे हैं।

रोहित ठाकुर ने कहा कि शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस का भावनात्मक रिश्ता रहा है यहां से प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल जैसे नेता और मुख्यमंत्री रहे है। वहीं इस सीट से केडी सुल्तानपुरी ने 6 बार बतौर सांसद सेवा की और आज उन्ही के बेटे को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि आज भाजपा के प्रत्याशी सुरेश कश्यप जो मैदान में है उनका कार्यकाल निराशाजनक रहा है , बतौर प्रदेशाध्यक्ष वे 4 उपचुनाव हिमाचल में हारे उसके बाद बतौर सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र में 900 पंचायत में से 400 पंचायत तक वो पहुंच नही पाए। जो वादे जनता से किए गए थे वो पूरे नही हुए।

वहीं उसके बाद साल 2022 में जो आम चुनाव हिमाचल में हुए उसमे भी प्रदेश की जनता ने कांग्रेस का साथ दिया और भाजपा के साम दाम दंड भेद के सभी प्रयासों को करारा जवाब दिया। रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ साथ 6 उपचुनाव के लिए तैयार है और कांग्रेस पार्टी जीत के चौके के साथ जीत का छक्का भी लगाने वाली है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक