रोहड़ू उपमंडल में भयंकर अग्निकांड में एक बुजुर्ग महिला जिंदा जली
शिमला के रोहड़ू उपमंडल में भयंकर अग्निकांड में एक बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। महिला की उम्र करीब 80 वर्ष थी, एकाएक लकड़ी के मकानों में भड़की आग में महिला को सुरक्षित बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। 
कोरोना संकट के बीच चिड़गांव थाना क्षेत्र के तहत डुंगरियानी गांव में रविवार को भयंकर आग लगने से हड़कंप मच गया। अग्निकांड में 10 घर जल गए हैं व पूरे गांव पर खतरा मंडरा रहा है। आग पर अभी काबू नहीं पाया जा सका है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर हैं व दमकल कर्मी व ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। बेकाबू आग को काबू करने में प्रशासन जुटा हुआ है।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के गृह क्षेत्र में यह अग्निकांड हुआ है। वीरभद्र सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सरकार से पीडि़तों को तुरंत सहायता देने की मांग की है। अग्निकांड में जिंदा जलने वाली महिला के परिवार को भी आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है।





शिमला के रोहड़ू उपमंडल में भयंकर अग्निकांड में एक बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। महिला की उम्र करीब 80 वर्ष थी, एकाएक लकड़ी के मकानों में भड़की आग में महिला को सुरक्षित बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। 

