Third Eye Today News

रिज पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के आगे से हरा पेड़ रातोंरात गायब, सीएम बोले-जांच होगी

Spread the love

ऐतिहासिक रिज मैदान पर दौलत सिंह पार्क में लगा एक छोटा हरा पेड़ अचानक रातोंरात गायब हो गया। रिज पर तैयार की गई पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के ठीक सामने खड़ा यह सजावटी पेड़ सोमवार रात जड़ समेत गायब हो गया। इसे यहां से किसने हटाया, इस पर सभी महकमे जानकारी होने से इन्कार कर रहे हैं। रिज मैदान पर रोजाना चहलकदमी करने वाले लोगों ने यहां से पेड़ गायब किए जाने पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि रिज पर पहले ही हरे भरे पेड़ पौधों की कमी है। नगर निगम ने पहले इस पार्क से फूल और झाड़ियां हटवाईं, अब यहां से हरे सजावटी पेड़ भी गायब किए जा रहे हैं।उधर, लोक निर्माण विभाग का कहना है कि रिज क्षेत्र नगर निगम के अधीन है। विभाग ने सिर्फ पूर्व सीएम की प्रतिमा तैयार की है। यहां पेड़ लगाने या हटाने हैं, इसकी अनुमति सिर्फ नगर निगम देता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण वर्मा ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। नगर निगम का कहना है कि पार्क से हरा पेड़ गायब होने की कोई सूचना नहीं है। अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर का कहना है कि निगम ने रिज से किसी पेड़ को नहीं हटाया है। यह पेड़ कहां गया, इसका पता किया जाएगा। वहीं, वन विभाग का कहना है कि रिज से पेड़ काटे जाने को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। यहां से कोई पेड़ हटाया गया है या नहीं, इस बारे में जानकारी ली जाएगी।

वीरभद्र की प्रतिमा के साथ लगे पेड़ को हटाने की होगी जांच : सुक्खू
एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के साथ लगे पेड़ को गायब करने के मामले में सीएम सुक्खू ने कहा कि उन्हें इसका पता लगा है। अगर उस पेड़ को गायब किया गया तो यह गलत बात है। जांच के बाद ही स्थिति सामने आएगी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक