Third Eye Today News

रिज पर पूर्व सीएम वीरभद्र की प्रतिमा लगाने का सरकार उठाएगी खर्च :मुख्यमंत्री

Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का सारा खर्च हिमाचल प्रदेश सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए पत्र में लिखा गया कि राज्य सरकार ने दिवंगत वीरभद्र सिंह की भव्य प्रतिमा को रिज मैदान पर स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसे लगाने का सारा व्यय सरकार वहन करेगी और इसके रखरखाव का उत्तरदायित्व भी राज्य सरकार का होगा।हिमाचल प्रदेश का प्रत्येक नागरिक इस बात से अवगत है कि वीरभद्र सिंह का राज्य के विकास में बहुमूल्य योगदान रहा है। वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने हिमाचल वासियों की अथक सेवा की और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए। उनके मन में हिमाचल बसता था और शायद यही कारण है कि उन्हें जन-जन का विश्वास व प्रेम मिला। उनकी कई ऐसी यादें हैं जो हमारे दिलों में सदा सजीव रहेंगी। मुख्यमंत्री ने लिखा कि उनकी प्रतिमा को स्थापित करना उनके प्रति हमारे सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक होगा, ऐसा मेरा विश्वास है।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक