राम जन्मभूमि मामले में 18 अक्टूबर तक पूरी हो सकती है सुनवाई


चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा- मध्यस्थता को लेकर पैनल का पत्र मिला। अगर पक्ष आपसी बातचीत कर मसले का समझौता करना चाहते है तो कर के कोर्ट के समक्ष रखे। मध्यस्थता कर सकते है। मध्यस्थता को लेकर गोपनीयता बनी रहेगीबता दें कि चीफ जस्टिस रंजन गोगोई इसी साल 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। लिहाजा संविधान पीठ दशकों पुराने इस विवाद पर इससे पहले फैसला सुना सकती है।