Third Eye Today News

रात को खाई में गिरी HR नबंर की इनोवा, सुबह मिली दुर्घटना की जानकारी

Spread the love

राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर पर्यटकों का एक वाहन देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यहां इनोवा कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे सतलुज नदी में जा गिरी। एक पर्यटक ने मौके पर दम तोड़ दिया है जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। मृतक पर्यटक कांगड़ा से अपने साथियों के साथ घूमने आया था। स्पीलो समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग -5 पर इनोवा कार पंचकुला से पूह की ओर जा रही थी। कार का नबंर HR30R-4260 था। अचानक इनोवा से चालक नियंत्रण खो देता है। कार सड़क से करीब दो सो मीटर गहरी सतलुज नदी मे जा गिरती है। दुर्घटना मे एक पर्यटक की मौत हो गई जबकि दो पर्यटक घायल हुए है। मृतक का नाम विनोद कुमार है। वो गांव जंगल का रहने वाला था, जो जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा में पड़ता है।

फिलहाल घायल पर्यटको को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय भेजा गया है। उधर, डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक कहते हैं कि पंचकुला से पूह की ओर कुछ पर्यटक घूमने जा थे। अचानक उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से सतलुज नदी के समीप खाई मे जा गिरता है। दुर्घटना में एक पर्यटक की मौत और दो अन्य घायल हुए है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भेजा गया है। इसके अलावा घायलों का नजदीकी चिकित्सालय मे उपचार चला हुआ है।  पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिवारजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। डीसी ने ये भी बताया कि ये वाहन देर रात दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। जिसका प्रशासन को सुबह पता चला। इस दुर्घटना की पुलिस जांच कर रही है। मामले की छानबीन के बाद इस दुर्घटना के बारे और ज्यादा कुछ कहा जा सकता है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक