राज्य नागरिक आपूर्ति निगम कर्मचारी संघ सोलन की कार्यकारिणी का हुआ गठन, महेंद्र सिंह चंदेल बने प्रधान
हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम कर्मचारी संघ सोलन चुनाव संपन्न होने का बाद अपनी कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। जिसके अंतर्गत महेंद्र सिंह चंदेल को प्रधान व विक्रम सिंह को महासचिव बनाया गया है। वहीं संजीत कुमार उपप्रधान, मोनिका मेहता कोशाध्यक्ष, दीपक रनौट को प्रेस सचिव बनाया गया है। इसके अलावा महेंद्र सिंह तोमर, हरीश कुमार, राजेन्द्र मिश्रा, अजय कुमार, रवीन्द्र कुमार, जगदीश कपिल, दीक्षा, कुलदीप कटवाल व जगतराम गौतम कार्यकारिणी के सदस्य है।


