राजीव बिंदल ही होंगे एक बार फिर हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष
हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को नया अध्यक्ष मिल गया है। एक बार फिर डॉ. राजीव बिंदल ही पार्टी अध्यक्ष होंगे। हिमाचल भाजपा के तीन बार प्रदेश अध्यक्ष बनने वाले बिंदल एकमात्र नेता बन गए हैं। इससे पूर्व साल 2020 में 4:30 महीने और वर्ष 2023 से अब तक बिंदल दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर और पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर की ओर से राजीव बिंदल का नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित करने के लिए तीन सेट दिए गए।