राजगढ़ सब डीपू से बसों का संचालन आरम्भ
71 दिनों के बाद हिमाचल परिवहन निगम ने पुरे प्रदेश के साथ जिला सिरमौर के अपने सब डिपू राजगढ़ से भी बसों का संचालन आरम्भ कर दिया | लम्बे अरसे बाद राजगढ़ से नाहन के लिए प्रात: 7 बजे भेजी गयी पहली बस में कोई भी यात्री सवार नही हुआ और वाया बागथन गई यह बस चालक व् परिचालक के साथ ही रवाना हुई। बस में सोशल डिसटेंसिंग के लिए निशान लगाये गये और रवाना करने से पहले सेनिटाईज भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग से आई चिकित्सक टीम द्वारा चालक व् परिचालक दोनों की जाँच की गयी व् यात्रा के दौरान वरती जाने वाली सावधानियो के वारे में अवगत करवाया। एच एच ओ राजगढ़ बलदेव ठाकुर व् पुलिस टीम ने भी व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद सोलन व् लोकल रूट पर गयी बसों में भी दो-चार यात्री ही सवार हुए। हालांकि दोपहर बाद बस स्टेंड में कुछ यात्री बसों को इंतजार करते अवश्य देखे गये। निजी बस ओपरेटरस द्वारा बसे न चलने के निर्णय के बावजूद एक बस लोकल रूट पर चलाई गयी। प्रभारी सब डिपू जय प्रकाश ने बताया कि बसों में विभाग द्वारा जारी नियमो के अनुसार बसों को चलाया जा रहा है और आवश्यक जानकारियो से बस में ही सवारियों को अवगत करवाया जाएगा। विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार सीटो पर सोशल डिस्टेसिंग के लिए निशान लगाये गये है। उन्होंने जानकारी दी कि दाहन , भूईरा , बडगला आदी लोकल रुटो पर भी बसे चलाई जा रही है | फ़िलहाल सब डिपू राजगढ़ में 11 बसे है और स्टाफ की उपलब्धता के अनुसार सभी बसों को चला दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पहली तीन सीटो पर किसी भी सवारी को बैठने की इजाजत नही होगी।

