Third Eye Today News

राजगढ़ में पुलिस की कार्रवाई, दो मामलों में अवैध शराब की 84 बोतलें बरामद

Spread the love

पुलिस थाना राजगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 84 बोतल अवैध शराब बरामद की है।

पहले मामले में पुलिस ने योगेश शर्मा निवासी गांव देवठी डाकघर रेडुघाटी तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर के कब्जे से अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने उसकी दुकान के साथ लगे शटर के अंदर स्थित स्टोर से संतरा नंबर-1 ब्रांड की 36 बोतल शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।दूसरे मामले में पुलिस ने भारत भूषण निवासी गांव चम्बीधार, डाकघर रेडुघाटी, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने उसके चिकन शॉप के साथ बने स्टोर में रखे लकड़ी के बॉक्स से 48 बोतल अवैध शराब बरामद की। इस मामले में भी आरोपी के विरुद्ध धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामलों की जांच जारी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक