राघव चड्ढा ने सौंपा इस्तीफा
दिल्ली आम आदमी पार्टी में अचानक खलबली मच गई जब दिल्ली के राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक राघव चड्ढा ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। दरअसल राघव चड्ढा को पंजाब से राज्यसभा के लिए भेजा जा रहा है।


