Third Eye Today News

रबोन बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान 8 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love


जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रबोन बाईपास पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सवार दो युवकों के कब्जे से 8 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान अंकुश उर्फ बिन्नी (26) पुत्र श्री रामेश्वर ठाकुर निवासी गाँव कोहरी, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन तथा जतिन कुमार (30) पुत्र श्री सीता राम निवासी गाँव दोलग, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन के रूप में हुई है।

इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को 23-03-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। आरोपी जतिन कुमार के खिलाफ चोरी के कुल 6 मामले दर्ज हैं, जिनमें 4 मामले पुलिस थाना कंडाघाट, 1 मामला धर्मपुर तथा 1 मामला सदर सोलन में दर्ज है। वहीं अंकुश उर्फ बिन्नी के खिलाफ भी पहले चिट्टा/हेरोइन तस्करी का एक मामला दर्ज पाया गया है।

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक