


प्रदेश में चुनावी माहौल दिन प्रतिदिन जोर पकडऩे लगा है। इसी कड़ी में बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारक के रूप में कसौली से भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल के पक्ष में परवाणू में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। कसौली भाजपा के मीडिया प्रभारी और दुधारू पशु सुधार सभा के निवर्तमान चेयरमैन रामेश्वर शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि योगी की रैली के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनता में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि इस रैली में कसौली विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि योगी आदित्यनाथ की सायं 3 बजे आयोजित होने वाली जनसभा में उनके विचार सुनने के लिए अवश्य पहुंचें।


