युवा मोर्चा सोलन ने अपनी कार्यकारणी का किया विस्तार

सोलन में सोमवार को प्रधान मंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार- प्रसार अभियान युवा मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ने की। बैठक में कार्यकारणी का विस्तार भी किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से संतोष कुमार को मीडिया प्रभारी चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष मनीष ठाकुर व हेंमत शर्मा, केशव , हितेश को चुना गया। इस दौरान महासचिव में जसप्रीत और रोहित ठाकुर को चुना गया। वहीं सह सचिव में प्रकाश , महावीर शुभम , अखिल को सर्व स मति से चुना गया। वहीं आइईटी प्रमुख रोहित शर्मा को चुना गया। कार्यकारणी के सदस्यों में गुरविंद्र सिंह , अभिषेक पंवर, देवेंद्र ठाकुर , गौरव ठाकुर को चुना गया। इसके आलावा कार्यकारणी में वक्ता के रुप में नवनीत को चुना गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी संतोष कुमार ने दी।



