Third Eye Today News

युवक की जलकर मौ#त, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Spread the love

हिमाचल के मंडी जिले में दिवाली मनाने ससुराल गए युवक की जलने से मौत हो गई। आग में 90 फीसदी से अधिक झुलसे नवीन ने हमीरपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ा। मामला जिले के सैण गांव में सामने आया है। इधर, पिता प्रकाश चंद का आरोप है कि नवीन पर उसकी पत्नी ने तेल छिड़का और सास ने आग लगा दी। उसके बाद साले और ससुर ने उसे आंगन में फेंक दिया। पिता की शिकायत पर सरकाघाट पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

सरकाघाट के बड़ाल गांव निवासी प्रकाश चंद ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर को उन्हें फोन आया कि उनका बेटा जल गया है। वह तुरंत अपने समधी के घर सैण पहुंचा तो देखा नवीन कुमार जली अवस्था में आंगन में पड़ा है। पुलिस की मदद से बेटे नवीन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया।

यहां से उसे हमीरपुर रेफर कर दिया गया। हमीरपुर में उपचार के दौरान नवीन ने दम तोड़ दिया। नवीन के शरीर का अधिकतर हिस्सा जल गया था। पिता ने पुलिस को बताया कि अस्पताल ले जाते समय बेटे नवीन ने उन्हें बताया कि पत्नी ने उस पर तेल फेंका और सास ने आग लगाई। उसके बाद ससुर और साले ने आंगन में फेंक दिया।

पिता के अनुसार वर्ष 2015 में उसने सैण की लड़की के साथ लव मैरिज की थी। नवीन फरीदाबाद में शीशे की दुकान पर नौकरी करता था। एक साल पहले बेटा नवीन सड़क हादसे में घायल हुआ था। ठीक होने पर नवीन ने नवाही सरकाघाट में शीशे की दुकान खोली थी।

कारोबार सही न चलने पर तीन-चार महीने के बाद दुकान बंद कर दी। नवंबर 2022 में बद्दी नालागढ़ नौकरी करने के लिए चला गया। वहां शीशे की फैक्टरी में काम करने लगा। नवीन के जाने के हफ्ते बाद पत्नी बेटी को लेकर अपने मायके सैण चली गई। तब से वह मायके में ही रह रही है। 11 नवंबर की शाम को ही नवीन ससुराल पहुंचा था।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा कर अहम सबूत जुटाए हैं। घटना में मृतक की सास भी झुलसी है और उसका उपचार नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मामले में सभी तथ्यों और पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच चल रही है। तकनीकी जांच का भी सहारा लिया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि तेल आखिर कौन सा था।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक