यशवंत छाजटा ने संभाला हिमुडा उपाध्यक्ष का कार्यभार, बधाई देने पहुंचे लोग

Spread the love

कांग्रेस के महासचिव यशवंत छाजटा को सरकार ने हिमुडा का उपाध्यक्ष बनाया है। वीरवार को यशवंत छाजटा ने हिमुडा कार्यालय पहुंच कर कार्यभार संभाला। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

हिमुडा का उपाध्यक्ष बनाने पर यशवंत यशवंत छाजटा ने कांग्रेस आलाकमान व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया। इस जिम्मवारी को बखूबी निभाने की बात कही। साथ ही शिमला शहर की भीड़ को कम करने के लिए शहर के बाहर माउंटेन सिटी बनाने का दावा भी किया। छाजटा ने कहा कि पूर्व सरकार के समय में भी शिमला शहर के साथ ही जाठिया देवी में ढाई सौ बीघा जमीन ली थी जहां शहर बसाना था लेकिन पूर्व सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर कोई काम नहीं किया।

वहीं अब मुख्यमंत्री ने माउंटेन सिटी बनाने का एक 1300 करोड़ का प्रोजेक्ट केंद्र सरकार को भेजा है। जैसे ही मंजूरी मिलती है शहर के साथ जुब्बलहट्टी के समीप ही सिटी बनाई जाएगी और शिमला शहर की भीड़ को कम करने का काम किया जाएगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक