Third Eye Today News

मोटरसाइकिल सवार दो युवकों से 9 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद

Spread the love

पुलिस थाना धर्मपुर की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर टोल प्लाजा सनवारा के समीप नाकाबंदी कर एक मोटरसाइकिल को जांच हेतु रोका। मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 9 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। दोनों आरोपियों की पहचान दानिश पुत्र  संजय, निवासी विकास नगर, शिमला, तहसील व जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, आयु 25 वर्ष तथा जितेंद्र ठाकुर पुत्र  पवन कुमार, निवासी ऐराहोम, कसुम्पटी, तहसील व जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, आयु 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान यह पाया गया है कि दोनों आरोपी पूर्व में भी चिट्टा/हेरोइन तस्करी के मामलों में संलिप्त रहे हैं। इनके विरुद्ध पुलिस थाना छोटा शिमला तथा पुलिस थाना न्यू शिमला में चिट्टा तस्करी के दो मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को आज दिनांक 20-02-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक