Third Eye Today News

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहुंचे चीन बॉर्डर, सरहद वन उद्यान की रखी आधारशिला

Spread the love

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू किन्नौर जिले के शिपकी-ला में चीन बॉर्डर पर पहुंचे। उन्होंने यहां सरहद वन उद्यान की आधारशिला रखी। इसके बाद स्थानीय जनता, सेना और आईटीबीपी के अधिकारियों, जवानों को संबोधित किया।मुख्यमंत्री ने शिपकी-ला के सामरिक महत्व पर बल दिया और सैनिक, अर्ध-सैनिक बलों के जवानों में भारत माता की जय के नारों के साथ जोश भरा। मुख्यमंत्री शिपकी-ला में इंदिरा पॉइंट तक भी गए और बॉर्डर का जायजा लिया।सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस स्थल पर पहुंचने वाले हिमाचल प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री हैं। देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1968 में हिमाचल के मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार के साथ यहां आई थीं। उस समय शिपकी-ला पहुंचने के लिए सड़क मार्ग नहीं हुआ करता था।

     

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक