मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वास्थ्य में सुधार, जल्द लौटेंगे शिमला

Spread the love

 हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  जल्द ही शिमला लौटेंगे। अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है और दो दिन में शिमला आ सकते है। सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने यह जानकारी दी।

सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पांच दिन पहले ही आईसीयू (ICU) से बाहर आ गए हैं। अब प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। मुख्यमंत्री अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। नॉर्मल तौर पर खाने-पीने के अलावा ई-ऑफिस से जरूरी फाइलें भी निपटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अब अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉक्टरों की सलाह पर अगले कुछ दिन आराम कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने जरूरी काम व फैसले लेने शुरू कर दिए हैं।

साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री जल्द प्रदेशवासियों के बीच पहुंचने वाले हैं। अभी तक आपदा से जो प्रदेश का नुकसान हुआ है उसके आकलन के लिए केंद्र सरकार की टीमों ने कई बार प्रदेश का दौरा किया। हमें उम्मीद थी कि केंद्र सरकार इस बारे में प्रदेश की मदद करेगी। लेकिन प्रदेश को केंद्र सरकार से अभी तक कोई भी मदद नहीं मिली है, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा के लोगों को बताना चाहिए कि केंद्र सरकार ने प्रदेश की क्या सहायता की है।

केंद्र सरकार को चाहिए था कि इस भीषण आपदा से निपटने के लिए प्रदेश की सहायता करते। प्रधानमंत्री जिस तरह से हिमाचल से लगाव की बात करते हैं वे लगाव अब कहां गया। वे अब क्यों प्रदेश की सहायता नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संसाधनों से प्रदेश के लोगों की आपदा में मदद की। आपदा से प्रभावित सभी लोगों को सहायता प्रदान की है।क्रिप्टो करेंसी घोटाले में प्रदेश सरकार ने पूरी तत्परता से काम करके इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। इस घोटाले में शामिल लोगों की गिरफ्तारियां की। प्रदेश सरकार किसी भी दोषी को नहीं बख्शेगी। इसके साथ ही सारे आरोपियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक