StateStateThird Eye Today NewsTop News

मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने आगजनी सेे बच्चों के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार रात्रि ऊना जिला के अम्ब मण्डल के बणे दी हट्टी में हुई आगजनी की घटना में चार बच्चों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि आगजनी में चार बच्चों की मृत्यु अत्यन्त दुःखद घटना है। उन्होंने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को तत्काल हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
उप-मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवदेना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक