मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट की 5000 रुपए की धनराशि
पूरे विश्व में चल रही करोना महामारी के संकट को देखते हुए हर कोई अपना योगदान मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री राहत कोष में दे रहा है। सोलन भारतीय जनता पार्टी की बूथ अध्यक्ष निर्मल ठाकुर (वार्ड नंबर 14) ने अपने और अपने फेस दो के कई परिवारों से थोड़ी-थोड़ी धनराशि इकट्ठा करके मुख्यमंत्री राहत कोष में covid-19 के लिए भेंट की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में थोड़ा-थोड़ा अंशदान भी बहुत से लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने सभी परिवारों का धन्यवाद किया जिन्होंने इस फंड में अपना सहयोग दिया।






