मुख्यमंत्री ने मुराहग पंचायत में डाला वोट, किया ये बड़ा दावा
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थान के लिए पहले चरण का मतदान जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ने पत्नी साधना ठाकुर सहित सराज हलके की मुराहग पंचायत के कुरानी मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करके योग्य उम्मीदवारों के चयन का आहवान किया।मतदान करने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 70 प्रतिशत भाजपा समर्थित प्रतिनिधि चुनकर आएंगे। इस बार 102 पंचायतें और 11 प्रधान निर्विरोध चुनकर आए हैं। गांवों के विकास के लिए सरकार ने 15 वर्षों बाद 389 नई पंचायतें बनाई हैं। बता दे पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए आज रविवार को 1227 पंचायतों में चुनाव शुरू हो गया। सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया। शाम चार बजे तक मतदान चलेगा। चार से पांच बजे तक काेरोना संक्रमित मतदान करेंगे। शाम को ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

