मुख्यमंत्री ने किया पीएम की रैली की व्यवस्थाओं का निरीक्षण
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज इस महीने की 27 तारीख को वर्तमान राज्य सरकार के चार साल के कार्यकाल के पूरा होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली के स्थल मंडी के पड्डल मैदान का दौरा किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जामवाल, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री सहित अन्य मौजूद थे।



