Third Eye Today News

मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना, राज्य सभा सीट को लेकर हो सकता है मंथन

Spread the love

प्रदेश की एकमात्र खाली हो रही राज्यसभा सीट के लिए सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को दिल्ली रवाना हुए, जहाँ वे कांग्रेस आलाकमान के साथ भावी उम्मीदवार के नाम पर चर्चा करेंगे। 9 अप्रैल को सांसद इंदु गोस्वामी का कार्यकाल समाप्त होने से यह सीट रिक्त हो रही है, जिसके लिए 5 मार्च तक नामांकन भरे जायंगे

कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या किसी केंद्रीय नेता को मैदान में उतारा जाए या फिर हिमाचल मूल के किसी चेहरे पर दांव खेला जाए। होने वाली केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है। समय की कमी को देखते हुए यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और पवन खेड़ा जैसे नामों पर विचार हो रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा का अनुभव उन्हें प्रबल दावेदार बनाता है। साथ ही धनीराम शांडिल, कौल सिंह ठाकुर और आशा कुमारी जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं। प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा मुख्यमंत्री के करीबी सलाहकारों—सुनील शर्मा बिट्टू, गोकुल बुटेल और नरेश चौहान के नामों की भी सियासी गलियारों में चर्चा है।

उधर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। देखना यह होगा कि दिल्ली दरबार में किस नाम पर सहमति बनती है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक