Third Eye Today News

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जन संवाद वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से आम जन के साथ की बजट पर चर्चा

Spread the love

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार-Panchayat Times

ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा में जन संवाद कार्यक्रम देखा। इस वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आम जन के साथ बजट 2022-23 पर चर्चा की।

कार्यक्रम के बाद ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार का बजट 2022-23 समाज के हर वर्ग को छूने वाला है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की न्यूनतम आयुसीमा को घटाकर 60 वर्ष कर दिया गया है, जिससे 7.50 लाख लोग इस पेंशन योजना के दायरे में आएंगे। उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनी तो लगभग 3 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिल रहा था। लेकिन पहली ही कैबिनेट बैठक में आयुसीमा को घटाकर 70 वर्ष किया गया तथा पिछले बजट में महिलाओं के लिए पेंशन की आयु को 65 वर्ष कर दिया गया। अब प्रदेश सरकार ने बजट 2022-23 में आयुसीमा को और घटाकर सभी के लिए 60 वर्ष कर दिया है, जो एक ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने कहा कि पेंशन की राशि को बढ़ाया गया है।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में पिछले पांचों बजट में नई-नई योजनाएं बनाकर लागू की गईं। पिछले चार वर्षों में प्रदेश सरकार ने 97 नई योजनाएं आरंभ की, जिनमें से कई योजनाओं का राष्ट्रीय स्तर पर अनुसरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार का बजट सभी उम्मीदों पर खरा उतरता है, जिसकी मूल भावना सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। उन्होंने कहा कि बजट प्रस्तुत करने के बाद जनता से सीधे जुड़कर उन्हें इसके बारे में बताना एक नई पहल है, जिसके लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बधाई के पात्र हैं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक