मुख्यमंत्री के स्टॉफ पर फिर कोरोना का हमला, दो कर्मचारी पॉजिटिव
मुख्यमंत्री कार्यालय पर एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के स्टॉफ के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इनमें एक ड्रावर और एक सुरक्षाकर्मी है। दोनों को देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब मुख्यमंत्री सहित पूरे स्टाफ का टैस्ट लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी मुख्यमंत्री के साथ ऊना दौरे पर गए थे। लेकिन रिजर्व के तौर पर गए थे और उसके बाद दोनों ही शिमला लौट आए थे। जहां सामान्य ड्यूटी पर तैनात थे।


